राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फुसरिया में विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित

 

चित्तौड़गढ़।राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फुसरिया (पोस्ट केलझर) में प्राथमिक कक्षाओं से आठवीं कक्षा तक अध्ययनरत लगभग 60 विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए गए। यह कार्यक्रम विद्यालय की प्रिंसिपल शबाना गौरी एवं अध्यापिका रीना कुमारी के सहयोग से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल शबाना गौरी ने की। इस अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केलझर के प्रिंसिपल दिनेश अग्रवाल एवं थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़ से रवि कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

विद्यालय प्रशासन की ओर से बताया गया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी विद्यार्थियों को सर्दी के मौसम को ध्यान में रखते हुए गर्म कपड़े उपलब्ध कराए गए, ताकि जरूरतमंद बच्चों को मौसम के अनुरूप सुविधा मिल सके। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सहयोग करने वाले सभी अतिथियों और सहभागियों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में ऐसी गतिविधियों को जारी रखने की बात कही गई।